HomePunjabपंजाब के राज्यपाल ने बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर प्रदेशवासियों को दीं...

पंजाब के राज्यपाल ने बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएँ

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।राज्यपाल ने कहा कि बैसाखी का पंजाब के लोगों, विशेषकर सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि बैसाखी फसल कटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है, जब किसान अपनी मेहनत का फल प्राप्त करते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाएँ, समृद्ध फसल के लिए ईश्वर का धन्यवाद करें और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना करें।

साथ ही, राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को स्थापित करने तथा समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूँ कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लें और मानवता की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments