HomeSportनीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी राष्ट्रमण्डल खेलों के फाइनल...

नीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी राष्ट्रमण्डल खेलों के फाइनल में पहुंचे

ग्लासगो । भारत के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ग्लासगो में जारी राष्ट्रमण्डल खेलों की भाला फेंक स्पर्घा के फाइनल में पहुंच गये है। नीरज के अलावा भारत के ही रोहित यादव और यश वीर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनायी। अब सभी की निगाहें एक अगस्त को शुरू होने वाले पदक मुकाबले में रहेंगी इवेंट पर रहेंगी। इसमें ये तीनों ही स्वर्ण जीतने के इरादे से उतरेंगे।क्वालिफाइंग राउंड में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का बेहतरीन थ्रो किया। इतनी दूरी तय करने के बाद उन्होंने तीसरा अटेम्प्ट नहीं लिया, क्योंकि तब तक उनका फाइनल में स्थान पक्का हो चुका था। उनके अलावा, रोहित यादव ने 78.37 मीटर और यश वीर सिंह ने 78.36 मीटर का प्रभावशाली थ्रो कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

क्वालिफाइंग राउंड में कुल 14 देशों के 18 जैवलिन थ्रोअर ने हिस्सा लिया था। फाइनल के लिए 84 मीटर का क्वालिफाइंग मार्क निर्धारित किया गया था पर कोई भी एथलीट इसे छू नहीं पाया। ऐसे में नियम के अनुसार, शीर्ष 12 जैवलिन थ्रोअर को फाइनल में प्रवेश मिल गया।फाइनल में नीरज को श्रीलंका के रुमेश पथिराज से कड़ी टक्कर मिल सकती है। पथिराज ने क्वालिफाइंग राउंड में सबसे दूर 82.84 मीटर का भाला फेंककर सबको हैरान किय था। इसके अलावा, पाकिस्तान के डिफेंडिंग चैंपियन अरशद नदीम भी 78.63 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे हैं। अरशद ने साल 2022 राष्ट्रमण्डल खेलों में 90.18 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ ही स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें नीरज का एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।

ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 81.29 मीटर, दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिथ 80.64 मीटर और इंग्लैंड के बेन ईस्ट 80.38 मीटर भी पदक के दावेदारों में शामिल हैं।भारत को नीरज से काफी उम्मीदें हैं। वह 2018 गोल्ड कोस्ट खेलो में 86.47 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण विजेता रहे हैं। चोट के कारण वह 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर वापसी कर चुके हैं और एक बार फिर पोडियम के शीर्ष पर पहुंचने उतरेंगी। उनके अलावा रोहित और यश के फाइनल में पहुंचने से भारत की पदक जीतने की संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments