HomePunjabराष्ट्रपति के कार्यक्रम में CM मान के न आने पर BJP ने...

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में CM मान के न आने पर BJP ने लिया कड़ा संज्ञान

मोहाली : राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पंजाब की यात्रा करने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शामिल नहीं हुए। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री मान की अनुपस्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र की पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं, जो आदिवासी समुदाय से आती हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के चंडीगढ़ कार्यक्रम से अनुपस्थित रहकर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ राष्ट्रपति का सम्मान कम किया है, बल्कि देश के करोड़ों आदिवासियों का अपमान भी किया है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री से इस बड़ी गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर न केवल मुख्यमंत्री मान अनुपस्थित रहे, बल्कि उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति सचिवालय को सूचित करना भी आवश्यक नहीं समझा।

उल्लेखनीय है कि वायु सेना दिवस के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चंडीगढ़ के सुखना लेक में एक एयर शो का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मान को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन मुख्यमंत्री कार्यक्रम से नदारद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments