HomeHaryanaविपक्ष के कार्यकाल में यमुना उपेक्षित रही, अब तेजी से हो रहा सफाई...

विपक्ष के कार्यकाल में यमुना उपेक्षित रही, अब तेजी से हो रहा सफाई कार्य – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों जब दिल्ली में विपक्ष की सरकार थी, उस दौरान यमुना नदी की स्थिति बेहद खराब थी। बातें तो बहुत हुईं, लेकिन वास्तव में धरातल पर यमुना को साफ और स्वच्छ करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  ने इस विषय का संज्ञान लिया है और उनके निर्देश पर हाल ही में दिल्ली में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें वे स्वयं, दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उपस्थित रहे। इस बैठक में यमुना नदी की स्वच्छता के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है और इस पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार महीनों में यमुना से 16,000 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) भी स्थापित किए जा रहे हैं। मां यमुना अब स्वच्छ हो रही है और यह हरियाणा सरकार का दृढ़ संकल्प है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments