HomePunjabपंजाब में आप ने जारी कर दी 40 उम्मीदवारों की पहली सूची,सीएम...

पंजाब में आप ने जारी कर दी 40 उम्मीदवारों की पहली सूची,सीएम मान धूरी से फिर लड़ेंगे चुनाव

मोहाली। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी ने सभी मौजूदा विधायकों को जगह दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है।पहली सूची में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल चीमा का नाम शामिल नहीं है।

हालांकि, पार्टी ने इस सीट से भी फिलहाल किसी अन्य उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पंजाब विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 94 सीटों पर फिलहाल आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुनावी तैयारियों की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments