HomeNational PM मोदी ने एकतानगर को दी नई सौगात: पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,400...

 PM मोदी ने एकतानगर को दी नई सौगात: पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,400 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट शुरू

नर्मदा- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दीदार के लिए एकतानगर पहुंचने वाले पर्यटकों को अब सिर्फ दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा देखने का ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के बीच छुट्टियां बिताने का भी शानदार मौका मिलेगा। गुजरात का यह प्रमुख पर्यटन केंद्र अब नई पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2026 को एकतानगर को 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इन परियोजनाओं से यहां ठहरने, घूमने, मनोरंजन और पर्यावरण पर्यटन की सुविधाओं का विस्तार होगा।खास बात यह है कि रेलवे स्टेशन के पास 127 कमरों वाली आधुनिक आईआरसीटीसी होटल पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगी। इसके अलावा रेनफॉरेस्ट, यूनिटी एवं इको ट्रेल, नर्मदा घाट का सौंदर्यीकरण और जल-सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी परियोजनाएं भी एकतानगर की तस्वीर बदलने की तैयारी में हैं।

इन परियोजनाओं में आईआरसीटीसी की 127 कमरों वाली आधुनिक होटल, रेनफॉरेस्ट, यूनिटी एवं इको ट्रेल, नर्मदा घाट का विकास तथा जल और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रमुख हैं।एकतानगर रेलवे स्टेशन के पास आईआरसीटीसी ने करीब 52.50 करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ क्षेत्र में 127 कमरों वाली आधुनिक होटल तैयार की है। इसमें चार श्रेणियों के कमरे, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस सुविधाएं और स्विमिंग पूल जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे स्टेशन के नजदीक होने से ट्रेन से आने वाले पर्यटकों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन के लिए अब तक तीन करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। ऐसे में इस नई होटल से पर्यटकों को ठहरने का बेहतर विकल्प मिलेगा और उनके एकतानगर में अधिक समय बिताने की संभावना बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments