HomeNationalएलपीजी संकट पर संसद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, लोकसभा में...

एलपीजी संकट पर संसद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

नई दिल्ली । एलपीजी संकट और बढ़ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर से लेकर लोकसभा तक विपक्ष का जोरदार विरोध देखने को मिला। लोकसभा में जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया और निलंबित सांसदों की बहाली की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई और अंततः लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ गया।लोकसभा में प्रश्नकाल शुरु होते हुए विपक्षी सांसदों ने एलपीजी संकट और निलंबित सांसदों की बहाली के मुद्दे को लेकर हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने एलपीजी संकट पर चर्चा की मांग की और साथ ही निलंबित आठ सांसदों को बहाल करने की मांग उठाई।

इस दौरान कई सांसद अपनी सीट से उठकर नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन का माहौल काफी गर्म हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सांसदों से कहा, कि संसद की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सदस्य सदन की मेजों पर चढ़कर विरोध करता है तो उस पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है। इसके बावजूद जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने निलंबित सदस्यों की वापसी की मांग दोहराई। विपक्ष का कहना है कि सांसदों का निलंबन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है और सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

एलपीजी संकट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन – संसद परिसर में शुक्रवार सुबह विपक्षी दलों के सांसदों ने एलपीजी संकट और बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। सांसद हाथों में प्लेकार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। विपक्ष का आरोप है कि देश में रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है और सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments