HomeNationalअपने जापानी समकक्ष से जयशंकर ने की फोन पर बात

अपने जापानी समकक्ष से जयशंकर ने की फोन पर बात

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोटेगी से शुक्रवार को फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के खोलने को लेकर ताजा स्थिति पर चर्चा की। जापानी विदेश मंत्री ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मारे गए भारतीयों के प्रति शोक जाहिर किया। विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा, जापानी विदेश मंत्री मोटेगी से बात करके अच्छा लगा। पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट के जरिए अंतरराष्ट्रीय शिपिंग सहित विकास पर चर्चा हुई।

वहीं जापानी विदेश मंत्री मोटेगी ने लिखा, मैंने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर चर्चा की। हम दोंनो ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात, होर्मुज स्ट्रेट में नेविगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित हालात को स्थिर करने और ऊर्जा और संसाधनों की सप्लाई क्षमता की मजबूती बढ़ाने जैसे दूसरे मुद्दों पर बात की।इससे ठीक एक दिन पहले भारतीय विदेश मंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन रामगुलाम से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दी।विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम से मिलकर खुशी हुई। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। पिछले एक साल में हमारी व्यापक साझेदारी में उल्लेखनीय और ठोस प्रगति देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments