HomeEntertainmentछोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना बंद करना चाहिए: परिणीति चोपड़ा

छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना बंद करना चाहिए: परिणीति चोपड़ा

मुंबई । इंस्टाग्राम के जरिए बालीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सेल्फ-लव, मानसिक शांति और जीवन की सादगी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेत्री ने अपने एक विस्तृत नोट लिखा, जिसमें उन्होंने जीवन को सकारात्मकता और संतोष के साथ जीने की सलाह दी।परिणीति चोपड़ा ने अपने पोस्ट में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष जोर दिया। परिणीति ने लिखा कि हमें छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि यह अनावश्यक रूप से हमारी ऊर्जा को खत्म करता है।

उन्होंने शरीर को हमारी सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे इसकी आलोचना करने के बजाय इसके प्रति दयालु हों और इसे सम्मान दें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें अपने शरीर को बेहतर पोषण देना चाहिए और इसे सक्रिय रखना चाहिए, क्योंकि भविष्य में हमें इन पलों की कमी महसूस होगी जब हमारा शरीर उतना ऊर्जावान नहीं रहेगा।परिणीति चोपड़ा ने सभी को भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने की सलाह देते हुए कहा कि वास्तविक खुशी भौतिक चीजों के पीछे भागने में नहीं, बल्कि सुकून के साथ वर्तमान को जीने में है। उन्होंने सलाह दी कि हमें बाहर निकलना चाहिए, खुले आसमान को देखना चाहिए और सूरज की रोशनी को महसूस करना चाहिए, क्योंकि प्रकृति से जुड़ने में एक अलग तरह की शांति मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनों के साथ बिताए गए समय को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि रिश्ते जीवन का आधार होते हैं। आज के दौर में स्मार्टफोन की लत पर कटाक्ष करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि हमें अपना फोन नीचे रखना चाहिए और सचमुच वहां मौजूद रहना चाहिए जहां हम हैं, ताकि हम अपने प्रियजनों से खुलकर अपने प्यार का इजहार कर सकें।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी की मदद करना या किसी को प्यार भरा नोट लिखना वह खुशी देता है जिसे पैसों से नहीं खरीदा जा सकता; यह आत्मिक संतोष का अनुभव होता है।

अपने पोस्ट के अंत में परिणीति ने एक बहुत ही व्यावहारिक सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें उन चीजों या कामों को ना कहना सीखना चाहिए जो हमें मानसिक रूप से थका देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में हर उलझन को तुरंत सुलझाना जरूरी नहीं है, बल्कि जरूरी यह है कि आप अपनी खुशी के लिए बदलाव करने का साहस रखें और अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता दें। परिणीति चोपड़ा पिछली बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने गायक दिलजीत दोसांझ के साथ अभिनय किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments