HomeEntertainmentसंगीत के बिना जिंदगी नीरस, बेस्वाद और फीकी है : अमिताभ बच्चन

संगीत के बिना जिंदगी नीरस, बेस्वाद और फीकी है : अमिताभ बच्चन

मुंबई । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने जीवन में संगीत के महत्व पर गहराई से प्रकाश डाला है। अक्सर अपने ब्लॉग के माध्यम से फैंस से अपने दिल की बातें साझा करने वाले बिग बी ने संगीत के प्रति अपने गहरे लगाव को व्यक्त करते हुए कहा कि संगीत के बिना जिंदगी नीरस, बेस्वाद और फीकी है। उन्होंने अपने ब्लॉग में संगीत से अपने आंतरिक जुड़ाव के बारे में लिखा, जब संगीत की डोर आत्मा से जुड़ जाती है, तो समय मासूम हो जाता है। अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए उन्होंने लिखा, जब संगीत की डोर आत्मा से जुड़ जाती है, तो समय नादान हो जाता है। ऐसा ही हुआ और अभी तक उस डोर को पकड़े हुए हैं।

संगीत बिना जीवन नीरस, अरुचिकर, बिना स्वाद के और जो करना चाहिए था, उसका समय निकल गया है। उन्होंने उन लोगों के प्रति ईर्ष्या व्यक्त की जिन्होंने संगीत के रस को अपने जीवन में पूरी तरह से आत्मसात किया है।उन्होंने लिखा, ईर्ष्या होती है उन लोगों से, जिन्होंने संगीत के रस को घोल-घोल कर पिया है, पिरोया है अपने जीवन में। अपनी बात को समाप्त करते हुए बिग बी ने संगीत के सार्वभौमिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, बस अब तो केवल उनकी अपार प्रशंसा करने योग्य होने का दावा करने की कोशिश करते हैं। मानें या न मानें, जीवन का प्रत्येक क्षण संगीत रस से भरा हुआ होता है। वो प्याला यदि मिल जाए, तो उसे कभी न छोड़ूं। प्रणाम! निद्रा और संगीत भरी रात्रि का आगमन।

यह दर्शन दर्शाता है कि उनके लिए संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन का एक मूलभूत और अविभाज्य हिस्सा है।वर्तमान में, अभिनेता अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति-18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। यह शो पहली बार वर्ष 2000 में शुरू हुआ था और अपनी अनूठी अवधारणा तथा अमिताभ बच्चन की शानदार मेजबानी के कारण भारतीय टेलीविजन की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक बन गया है। यह शो ब्रिटिश शो हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर? का हिंदी संस्करण है। इसका फॉर्मेट हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर? फ्रेंचाइजी के अन्य शोज जैसा ही है, जिसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments