HomeNationalराज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते...

राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में हुई बगावत के बाद राज्यसभा में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आप से अलग हुए सभी सात सांसदों को अब औपचारिक तौर पर बीजेपी का हिस्सा मान लिया गया है। राज्यसभा सचिवालय ने इन सभी सांसदों को बीजेपी के खाते में दर्ज कर दिया है, जिससे उच्च सदन का समीकरण बदल गया है। इस फैसले के बाद आप की ताकत राज्यसभा में सिमटकर गई है। अब पार्टी के पास महज तीन सांसद बचे हैं। इनमें एक सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल पंजाब से हैं, जबकि दो सदस्य संजय सिंह और नारायण दास गुप्ता दिल्ली से आते हैं।

वहीं 245 सदस्यीय राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 पर पहुंच गई है, जो बहुमत से महज 9 अंक पीछे है। वहीं एनडीए की बात करें तो उसके सदस्यों की संख्या 153 पर पहुंच गई है। बता दें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी के साथ जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही उनकी सदस्यता और राजनीतिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे।

अब राज्यसभा सचिवालय के इस कदम ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है कि ये सभी सांसद बीजेपी खेमे में शामिल माने जाएंगे। इस घटनाक्रम को आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे न सिर्फ उसकी संसदीय ताकत घटी है, बल्कि राजनीतिक संदेश भी गया है कि पार्टी के अंदर असंतोष है। वहीं, बीजेपी के लिए यह एक अहम बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे राज्यसभा में उसका प्रभाव और मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments