HomeNationalसीएम शुभेंदु की रडार पर आईं अभिषेक की दो दर्जन संपत्तियां

सीएम शुभेंदु की रडार पर आईं अभिषेक की दो दर्जन संपत्तियां

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारी और इंजीनियर तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार की संपत्तियों की सघन जांच में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते से नगर निगम के अधिकारी अपने रिकॉड्र्स खंगाल रहे हैं और रविवार को भी इस सिलसिले में काम किया गया। इस जांच के केंद्र में लीप्स एंड बाउंड्स नाम की एक प्राइवेट कंपनी है, जिसका कनेक्शन अभिषेक बनर्जी से बताया जा रहा है। अधिकारियों और इंजीनियरों को आदेश दिया गया है कि वे नगर निगम के प्रॉपर्टी रिकॉड्र्स की बारीकी से जांच कर अभिषेक बनर्जी, उनके माता-पिता या उनकी कंपनी से जुड़ी सभी संपत्तियों का पता लगाएं।

इस बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उन्हें इस कंपनी और अभिषेक बनर्जी से जुड़ी दो दर्जन संपत्तियों की सूची मिल गई है। फाल्टा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कोलकाता नगर निगम से फाइलें मांगी थीं, जिसके बाद उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में स्थित इस कंपनी के एक आलीशान कार्यालय समेत 24 ठिकानों का पूरा विवरण मिल चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इन सभी संपत्तियों की गहन जांच जल्द ही शुरू कराई जाएगी। जांच प्रक्रिया के तहत सबसे पहले नगर निगम के असेसमेंट डिपार्टमेंट ने अपने दस्तावेजों की जांच की, जहां से अभिषेक बनर्जी के नाम दर्ज संपत्तियों के पते और मकान नंबर निकाले गए। इसके बाद यह सूची नगर निगम के भवन निर्माण विभाग को सौंप दी गई।

अब यह विभाग इस बात की पड़ताल कर रहा है कि इन सभी संपत्तियों के निर्माण के लिए सरकारी नियमों के तहत नक्शा पास कराया गया था या नहीं। दूसरी ओर, इस पूरी कवायद को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस जांच के घेरे में आई निजी कंपनी लीप्स एंड बाउंड्स पर कथित तौर पर शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े होने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई और आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। फिलहाल नगर निगम के अलग-अलग विभागों के अधिकारी लगातार रिकॉड्र्स खंगालने में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments