HomeNational भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री  की दर्दनाक मौत

 भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री  की दर्दनाक मौत

ठाणे। मुंबई-नासिक हाईवे पर भिवंडी-पडघा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। मृतक पिता-पुत्री के नाम सैम मकबूल खोत (48) और मरियम खोत (6) बताए गए हैं और उनकी पत्नी सुबी खोत गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया है कि तेज रफ़्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार पति, पत्नी और उनकी इकलौती बेटी ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए, जिससे पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने इस भीषण हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ पडघा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पडघा के पास बोरीवली गांव के साईम खोत, उनकी पत्नी सुबी और छह साल की बेटी मरियम गुरुवार दोपहर अपनी बेटी मरियम को चेक-अप के लिए अस्पताल ले जाने के लिए बाइक से भिवंडी जा रहे थे। जब उनकी बाइक कुकसे गांव की सीमा में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर साईं धारा वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क पर पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर में खोत की बाइक ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और वे तीनों कुचले गए। पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी गंभीर रूप से घायल पत्नी सुबी खोत को इलाज के लिए ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments