HomeNationalअब पीएफ का पैसा एटीएम से निकलेगा? नहीं काटना पड़ेंगे दफ्तर के...

अब पीएफ का पैसा एटीएम से निकलेगा? नहीं काटना पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर

नई दिल्ली : पीएफ अमाउंट अब एटीएम से निकलेगा, पिछले काफी समय से इसकी चर्चा हो रही है। अगर एटीएम से पीएफ के पैसे निकलेंगे लगेंगे, तो एक नौकरीपेशा लोगों की इससे जुड़ी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। दरअसल, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अगले महीने से आप अपना पीएफ अमाउंट यूपीआई का इस्तेमाल कर एटीएम से निकाल पाएंगे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मांडविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को पूरी तरह से डिजिटाइज किया जा रहा है, जिससे पीएफ निकालना और भी आसान हो जाएगा, सरकार का लक्ष्य है कि पीएफ खाताधारकों को अपना ही पैसा निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही लंबे-चौड़े फॉर्म भरने पड़ें।

उन्होंने बताया कि एक नया सिस्टम सुनिश्चित किया गया है, जिसके तहत खाताधारक अपने कुल पीएफ फंड का 25फीसदी हिस्सा जमा रखकर बाकी 75फीसदी पैसा एटीएम या यूपीआई के जरिए जब चाहें तब निकाल सकेंगे। यह सुविधा अगले महीने से लागू करने की तैयारी है।इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईपीएफओ 2.0 और ऑटोमैटिक क्लेम प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है, जिससे क्लेम सेटलमेंट पूरी तरह से ऑटोमैटिक हो जाएगा, पहले जो 10-12 कॉलम के फॉर्म भरने पड़ते थे, उस पेचीदा सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएफ से जुड़ी जानकारियों को और आसान बनाने के लिए इसे व्हाटसएप चैटबॉट से जोड़ा जा रहा है। खाताधारक सिर्फ व्हाट्सऐप पर मैसेज करके अपने अकाउंट बैलेंस, ब्याज अमाउंट और बीमारी या शादी के लिए फंड विड्रॉल की पात्रता जैसी सारी जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मैसेज से लोग ये भी जान पाएंगे कि वो अभी कितना अमाउंट निकाल सकते हैं, पहले कब-कब निकाले थे, ये सारा व्हाट्सऐप पर मैसेज से कर्मचारियों को मिल जाएगा। पूरा सिस्टम डिजिटल में तब्दील हो जाएगा। एटीएम और यूपीआई से पैसे निकालने की इस सुविधा को आधार से लिंक किया जाएगा, आपकी पहचान पूरी तरह डिजिटल तरीके से प्रमाणित होगी, जिससे बिना किसी कागजी कार्रवाई के तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक अगर एटीएम से तुरंत पैसे निकलने लगेंगे तो फिर अधिकतर लोगों के पीएफ अकाउंट खाली हो जाएंगे, क्योंकि उन्हें जब जरूरत होगी, तब पीएफ के पैसे निकाल लेंगे। इसपर एक्सपर्ट्स भी चिंता जता रहे हैं।

जब पैसा निकालना इतना आसान हो जाएगा तो स्वाभाविक रूप से लोगों में इसे खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे रिटायरमेंट फंड समय से पहले खत्म होने का खतरा है। हालांकि सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह खुली छूट नहीं बनाया है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आप चाहकर भी अपना पूरा पीएफ अकाउंट खाली नहीं कर सकते हैं, कुल जमा राशि का 25फीसदी हिस्सा हमेशा पीएफ अकाउंट में लॉक रहेगा। आप केवल ऊपरी 75फीसदी हिस्से का ही इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें पीएफ पर मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज तब सबसे ज्यादा फायदा देता है जब पैसे को लंबे समय तक छुआ न जाए, बार-बार पैसा निकालने से रिटायरमेंट के वक्त मिलने वाला अंतिम फंड बहुत छोटा हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments