HomeNationalकांग्रेस संगठन में व्यापक बदलावों की चल रही है तैयारी: कई राज्यों...

कांग्रेस संगठन में व्यापक बदलावों की चल रही है तैयारी: कई राज्यों के प्रभारी और अध्यक्ष बदलेंगे

नई दिल्ली । डीके शिवकुमार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने बीके हरिप्रसाद को राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अब कांग्रेस संगठन में देश भर में बड़े फेरबदल की उम्मीद है। अपनी राज्य सरकारों के कील-कांटे दुरुस्त करने के बाद अब कांग्रेस संगठन में बदलावों की तैयारी की जा रही है। आधा दर्जन राज्यों के प्रभारी और आधा दर्जन प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने वाले हैं, तो कई निष्क्रिय सचिवों की संगठन से छुट्टी हो सकती है।

पिछले हफ्ते, राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के साथ बदलावों पर चर्चा करने के लिए मीटिंग की थी। कांग्रेस मुख्य रूप से उन राज्यों पर ध्यान दे रही है, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अगले साल के आखिर में चुनाव होने की उम्मीद है। पंजाब को छोड़कर, इन सभी राज्यों में कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से है।

बदले जाएंगे आधा दर्जन राज्यों के प्रभारी – सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले प्रभारियों की बात करें तो तमिलनाडु, हरियाणा, असम, राजस्थान, बंगाल समेत आधा दर्जन राज्यों के प्रभारियों को बदला जाना है। हाल में कांग्रेस ने गिरीश चोदनकर को गोवा और बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक का अध्यक्ष बनाया है, तो वहीं पंजाब अध्यक्ष राजा वडि़ंग, यूपी अध्यक्ष अजय राय, महाराष्ट्र अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव और बंगाल अध्यक्ष शुभंकर सरकार समेत कई प्रदेश अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। वहीं, राजस्थान में 5 साल से ज्यादा वक्त से अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की जगह सचिन पायलट को भेजे जाने पर भी मंथन किया जा रहा है। साथ ही तमिलनाडु और मणिपुर के अध्यक्षों का बदला जाना तय है।

कार्यसमिति में उम्रदराज लोगों को जगह देने पर विचार – हाल में कर्नाटक में सीएम पद में परिवर्तन हुआ है। सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री बनाए गये हैं। वहीं, सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा कार्यसमिति से कुछ उम्रदराज नेताओं की जगह नए लोगों को जगह देने पर भी विचार हो रहा है। संगठन में बदलावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के बीच चर्चा का सिलसिला शुरू हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments