HomeNationalदर्दनाक सड़क हादसा : बस,कार और बाइक की टक्कर में 6 लोगों...

दर्दनाक सड़क हादसा : बस,कार और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरूल गांव के पास स्थित होटल वृंदावन के निकट एसटी बस, कार और मोटरसाइकिल के बीच हुए तिहरे हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। एसटी बस, एक कार और मोटरसाइकिल अमलनेर से धुले की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही गुजरात पासिंग कार (जीजे-19-एएफ-3147) ने नियंत्रण खो दिया और तीनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार धरनगांव निवासी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार महिला और पुरुष समेत कुल 6 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार के अंदर एक छोटा बच्चा फंस गया था, जबकि एसटी बस के कई यात्री भी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और एसटी विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बचाव दल ने कार में फंसे बच्चे सहित अन्य घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए गुजरात के व्यारा अस्पताल भेजा।

घायलों का उपचार जारी है। हादसे के कारण अमलनेर-धुले मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुरक्षा उपायों की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments