HomeNationalदर्दनाक हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम समेत चार लोगों...

दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम समेत चार लोगों की मौत

सहारनपुर । यूपी के सहारनपुर जिले में कोठड़ी-धौलाकुआं मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी लविश अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपनी ससुराल कोठड़ी गया था। शनिवार दोपहर को वह परिवार के साथ वापस गांव लौट रहा था।

इसी दौरान कोठड़ी और धौलाकुआं के बीच पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 28 वर्षीय लविश पुत्र जयपाल, उसकी 5 वर्षीय पुत्री रूही, 24 वर्षीय संजना पुत्री जयपाल और 50 वर्षीय राजदुलारी पत्नी जयपाल की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments