HomePunjabविजिलेंस ब्यूरो ने जून माह के दौरान रिश्वतखोरी के 6 मामलों में...

विजिलेंस ब्यूरो ने जून माह के दौरान रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत जून माह के दौरान 6 अलग-अलग ट्रैप मामलों में रिश्वत लेते हुए पांच सरकारी अधिकारियों तथा एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों काबू करने में सफलता प्राप्त की है। यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों तथा सभी क्षेत्रों से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अपने प्रयास पूरी दृढ़ता से जारी रखे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम न्यायालयों में विजिलेंस के 15 मामलों से संबंधित चालान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि 15 आरोपियों के विरुद्ध 9 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 13 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।अधिक जानकारी साझा करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि पिछले महीने एक सक्षम न्यायालय ने ब्यूरो द्वारा दर्ज एवं पैरवी किए गए एक रिश्वतखोरी मामले में फैसला सुनाते हुए छह व्यक्तियों को दोषी ठहराया। न्यायालय ने सभी दोषियों को 5-5 वर्ष के कारावास तथा 27,000 रुपये से 31,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments