HomeEntertainmentप्रियदर्शन की अगली फिल्म में अक्षय कुमार आयेंगे नजर 

प्रियदर्शन की अगली फिल्म में अक्षय कुमार आयेंगे नजर 

            बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का नाम इस वक्त निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिल्म को लेकर चर्चा में बना है। इस साल आई भूत बंगला की सफलता के बाद अब प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने एक और नई मूवी के लिए हाथ मिलाया है, जिसका कनेक्शन 22 साल पुरानी एक कल्ट कॉमेडी फिल्म से बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियदर्शन की अगली फिल्म में अक्षय कुमार अपने एक पॉपुलर किरदार को दोबारा से दोहराते हुए नजर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 में प्रदर्शित फिल्म मुझसे शादी करोगी में अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने चुलबुले पात्र सनी की भूमिका से दर्शकों को खूब हंसाया था। अब हाल ही में खबरें आईं कि वह फिल्मकार प्रियदर्शन के साथ नौंवी फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म का कनेक्शन मुझसे शादी करोगी फिल्म से भी जुड़ा होगा। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का शीर्षक विक्ड सनी होगा। जो फिल्म के नायक नाम पर आधारित होगा यानी मुझसे शादी करोगी फिल्म के बाद अक्षय एक बार फिर सनी नामक भूमिका निभाएंगे।

फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू हो सकती है। इससे पहले अक्षय और प्रियदर्शन साथ में फिल्म हेराफेरी 3 करने वाले थे। हालांकि, अब प्रियदर्शन हेराफेरी 3 का हिस्सा नहीं हैं। वहीं अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स की तरफ से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सभी संस्थाओं के लिए जारी नोटिस भी सामने आई है, जिसमें प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया है कि हेराफेरी 3 को बनाने, उसकी मार्केटिंग और रिलीज समेत फिल्म से जुड़े सभी अधिकार उनके पास सुरक्षित हैं। मौजूदा समय में वेलकम टू द जंगल की सफलता को लेकर अक्षय कुमार का नाम लाइमटाइट में बना हुआ है। आने वाली मूवी का नाम हैवान है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments