HomeNationalयूपी-बिहार समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश,भूस्खलन की भी चेतावनी

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश,भूस्खलन की भी चेतावनी

नई दिल्ली। यूपी-बिहार समेत देश के एक दर्जन से अधिक राज्य ऐसे हैं जहां मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगल के तटों पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जुलाई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों मे भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून जोर पकड़ रहा है। मौसम वभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बाराबंकी में घाघरा नदी खतरे के निशान के करीब है और कटान तेज हो गया है। ऐसे में लगभग 100 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, वाराणसी और मिर्जापुर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं लखीमपुर खीरी, बहराइच, मुजफ्फरनगर ,बिजनौर, मेरठ, गाजिबादा, हापुड़. अमरोहा और मुरादाबाद में मध्यम बारिश की संभावना है। प्रयागराज, चित्रकूट और अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह बिहार में 17 से 22 तारीख तक बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 17 जुलाई को पश्चिमी चंपारण, मुंगेर, बांका, सिवान, पटना, नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 21 और 22 तारीख को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रह सकती है।

22 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी – मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की गतिविधियां बढ़ाने वाले कम से कम पांच मौसमी तंत्र ऐक्टिव हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर बिहार तक असर दिखा सकता है। अगल दो दिनों में यह ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ सकता है। ऐसे में 22 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली,पंजाब और हरियाणा का मौसम – मौसम विभाग के मुताबिक 17 जुलाई को राजधानी दिल्ली का आसमान बादलों से ढका रहेगा। कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शाम तक गरज-चमक के साथ फुहार पड़ सकती है जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 18 और 19 जुलाई को भी राजधानी में बारिश से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में 17 और 18 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में 18जुलाई को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 17 से 22 तारीख तक हल्की बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी – मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 17 से 22 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश का दौर जारी रहेगा। 18 से 21 तारीख तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, मनाली समेत ज्यादातर जिलों में 18 से 22 तारीख तक व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। जम्म-कश्मीर में 17 से 22 तारीख तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments