HomeNationalदर्दनाक हादसा: मुर्शिदाबाद में ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, तीन...

दर्दनाक हादसा: मुर्शिदाबाद में ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, तीन की मौत

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से स्कूल वैन में सवार कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कर्णसुबर्ण रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने वैन को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की 10 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक रेलवे या स्थानीय प्रशासन की ओर से हादसे के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारणों और मृतकों तथा घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments