आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्यमी, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, लेखक-कवि, जज, कुशल व्यापारी होगा।
मेष राशि – मान-प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, कार्य-व्यवसाय गति उत्तम बनी रहेगी।
वृष राशि – धन प्राप्ति के योग बनेंगे, नवीन मैत्री व मंत्रणा प्राप्त होगी, समय का ध्यान अवश्य रखें।
मिथुन राशि – इष्ट-मित्र सहायक रहें, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी, रुके कार्य बन जायेंगे।
कर्क राशि – सामाजिक मान-प्रतिष्ठा, कार्य-कुशलता से संतोष तथा रुके कार्य बन ही जायेंगे।
सिंह राशि – परिश्रम से समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे तथा व्यवसाय-गति उत्तम रहेगी।
कन्या राशि – अधिकारियों का समर्थन फलप्रद रहे, कार्य-कुशलता से संतोष रहेगा।
तुला राशि – दैनिक व्यवसाय गति उत्तम तथा व्यवसायिक चिन्ता अवश्य ही बनेगी।
वृश्चिक राशि – कार्यवृत्ति में सुधार होगा, असमंजस तथा सफलता न मिले, कार्य अवरोध होगा।
धनु राशि – स्थिति अनियंत्रित रहे तथा नियंत्रण करना अवश्य होगा, ध्यान अवश्य देवें।
मकर राशि – मानसिक चिंता एवं स्वाभाव में मानसिक खिन्नता अवश्य ही बन जायेगी, धैर्य रखें।
कुंभ राशि – कार्य-योजना फलीभूत होगी, विघटनकारी तत्व परेशान अवश्य करेंगे।
मीन राशि – मनोबल उत्साहवर्धक होगा तथा कार्य-कुशलता से संतोष अवश्य होगा।



