HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की डेयरी क्षेत्र के लिए पांच बड़ी...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की डेयरी क्षेत्र के लिए पांच बड़ी घोषणाएं

चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेयरी क्षेत्र को नई गति देने, किसानों की आय बढ़ाने और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इन निर्णयों से डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारिता आंदोलन को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वीटा को दूध उपलब्ध कराने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिला सीएम पैक्स (CMPACS) दोनों से जुड़ी महिलाओं को 10 रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इससे अधिक से अधिक महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने गांवों में पंचायती भूमि पर ‘सांझी डेयरी’ स्थापित करने की भी घोषणा की। इन सामुदायिक डेयरियों में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं के पशुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे पशुपालन की लागत कम होगी और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ (HDDCF) महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला सीएम पैक्स की सदस्य महिलाओं को दुग्ध पशु खरीदने के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा, ताकि अधिक महिलाएं डेयरी व्यवसाय अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ (HDDCF) को दूध आपूर्ति करने वाले दुग्ध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा भी की। इसके अनुसार ग्रीष्मकाल में प्रोत्साहन राशि 5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 7 रुपये प्रति लीटर तथा शीतकाल में 3 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 5 रुपये प्रति लीटर की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाने, डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने तथा सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगे और हरियाणा को डेयरी विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments