नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसी मुलाकात हैं जिस वे हमेशा याद रखने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी से हुई विस्तृत और समृद्ध चर्चा का जिक्र कर उन्होंने श्री मोदी के बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। सामने आई तस्वीरों में राघव चड्ढा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान गणेश की एक सुंदर मूर्ति भेंट करते दिख रहे हैं।
यह मुलाकात तब हुई है जब हाल ही में संसद के सत्र के दौरान राघव चड्ढा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। बीते 6 अगस्त को उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच चल रहे कट मनी या रेफरल कमीशन के चलन पर गंभीर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मरीजों को जांच के लिए भेजने के एवज में डॉक्टरों को भारी कमीशन मिलता है, जिसका पूरा आर्थिक बोझ अंततः आम मरीजों को ही उठाना पड़ता है।
इसके अलावा, हाल ही में नीट (नीट) पेपर लीक विवाद पर चुप रहने को लेकर हुई आलोचनाओं का भी उन्होंने जवाब दिया। राघव चड्ढा ने सदन में स्पष्ट किया कि विपक्ष से सत्ता पक्ष में आने के बाद उनकी भूमिका और जिम्मेदारियां बदल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए सवाल उठाना उनका हथियार था, लेकिन अब सत्ता पक्ष में होने के कारण उनकी मुख्य प्राथमिकता सुर्खियां बटोरना नहीं, बल्कि समस्याओं के ठोस समाधान तलाशना है।



