HomeSportईशान ने की मोहम्मद शमी की जमकर प्रशंसा

ईशान ने की मोहम्मद शमी की जमकर प्रशंसा

चेन्नई। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह जिस प्रकार से घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं। उससे पता चलत है कि वह जुनूनी हैं और हर हाल में राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। ईशान किशन आजकल दलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन की कप्तानी कर रहे हैं और शमी उनकी कप्तीन में टीम के मुख्य गेंदबाज के तौर पर खेल रहे है। गौरतलब है कि शमी ने साल 2025 की शुरुआत में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, पर घरेलू स्तर पर उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है।

ईशान ने साउथ ज़ोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले शमी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि 36 साल के शमी को खेलते हुए देखकर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकता। है। उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से उम्र सिर्फ एक नंबर है। ईशान के अनुसार, शमी का मौजूदा रवैया और घरेलू क्रिकेट में उनका लगातार शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि वह अभी भी भारत के लिए खेलना चाहते हैं और टीम में अपनी जगह दोबारा हासिल करने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं।

ईशान ने शमी के योगदान को लेकर कहा, वह कड़ी मेहनत के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी टीम में उनके होने से हमें थोड़ा और आत्मविश्वास मिलता है, खासकर जब आपकी टीम में ऐसे गेंदबाज हों जो आपको विकेट दिला सकें। इस सीज़न में शमी को देखें तो उनका जोश और उनकी उर्जा बहुत अलग रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की योजनाओं में शामिल न होने के बावजूद शमी घरेलू टीमों के लिए खेलने के लिए प्रेरित हैं।साथ ही कहा कि भारतीय टीम से दूर रहने के बाद घरेलू मैचों के लिए वही प्रेरणा बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।

इस पर ईशान ने भावुक होकर कहा, जब आप नियमित तौर पर भारतीय टीम के लिए नहीं खेल रहे होते हैं तो यह मुश्किल होता है, और घरेलू मैचों के लिए फिर से वही प्रेरणा बनाए रखना भी कठिन होता है। हालांकि, मुझे लगता है कि मैं उनके अंदर वह भूख देख सकता हूं। शमी का घरेलू स्तर पर प्रदर्शन उनकी मेहनत को दिखाता है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 16.72 के औसत से 37 विकेट लिए और बंगाल के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इसके अलावा, टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में शमी बंगाल के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने सात पारियों में 16 विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments