HomeNationalदिल्ली-एनसीआर समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र और गहरे दबाव के प्रभाव से बारिश का दायरा लगातार बढ़ रहा है।दिल्ली-एनसीआर में 26 सितंबर को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में व्यापक बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है।मध्य प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।इसके अलावा बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, ओडिशा और केरल में भी बारिश का पूर्वानुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments