HomeNational दिल्लीवासियों को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी बड़ी सौगात

 दिल्लीवासियों को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी बड़ी सौगात

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए आज ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने ₹1,635 करोड़ की लागत से बना बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 आज दिल्लीवासियों को समर्पित किया।अमित शाह ने इस मौके पर कहा “दिल्ली की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। ₹1,635 करोड़ की लागत से बना बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 आज दिल्लीवासियों को समर्पित किया। इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी बचेगा। साथ ही, मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास का भी शिलान्यास किया।“

 डबल-इंजन सरकार की ताकत – इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन परियोजनाओं की शुरुआत का श्रेय डबल-इंजन सरकार की ताकत को दिया। उन्होंने कहा कि डबल-इंजन सरकार के होने से ही दिल्ली की रुकी हुई परियोजनाएं जनता के लिए शुरू की जा सकती हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए कई परियोजनाओं की योजना बना रही है। यह एक ऐसी समस्या है जिसे पिछले 50 वर्षों से नजरअंदाज किया गया था।

 11 साल का इंतजार आखिरकार खत्म – वहां मौजूद लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि बारापुला फ्लाईओवर के लिए 11 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। वर्मा ने कहा कि पिछले साल हमने वादा किया था कि बारापुला फ्लाईओवर का काम एक साल में पूरा हो जाएगा और हमने इसे कर दिखाया। पिछले 18 महीनों में आरोप-प्रत्यारोप या बहानेबाजी की कोई राजनीति नहीं हुई बल्कि सरकार ने सिर्फ जनता के लिए काम किया है।

 बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा – चार परियोजनाओं में सबसे बड़ी बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराना है। इसके तहत सिग्नल-फ्री मार्ग के जरिए मयूर विहार फेज-1 और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को जोड़ा जाएगा। यह फ्लाईओवर सराय काले खां में मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा जिससे करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तार पूरा हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments