HomeNationalआज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज बुधवार, (14 अक्टूबर) को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की भी आशंका है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। बिहार में भी कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, दक्षिण भारत में 14 से 19 अक्टूबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय होने से दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इस बीच देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर भी जारी है।मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और स्थानीय मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments