आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, किन्तु जिद्दी-हठी, कमीश्न एजेन्ट, उद्योग स्थापन करने वाला, बैंक कर्मचारी, लिपिक, कैशियर, लेखापाल तथा प्रबंधक, मैनेजर होगा।
मेष राशि – प्रत्येक कार्य में विघ्न-बाधा, धन हानि, चिन्ता व असमंजस की स्थिति अवश्य बन जायेगी।
वृष राशि – सफलता के साधन जुटायें, इष्ट मित्र सुख वर्धक होंगे तथा विशेष कार्य आप अवश्य ही करें।
मिथुन राशि – कार्य-कुशलता से संतोष, योजनाएं फलीभूत हों तथा इष्ट मित्र सुखवर्धक व सहयोगी होगी।
कर्क राशि – कहीं तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम तथा स्त्री शरीर कष्ट अवश्य बने।
सिंह राशि – विरोधियों के तनाव से बचें, क्रोध, अशांति व झूठे आश्वासन से आप बचकर चलें।
कन्या राशि – अर्थ लाभ होकर हाथ से जाता रहे, विभ्रम, आवेश व अशांति आप में अवश्य बनेगी।
तुला राशि – आर्थिक समस्याएं सुलझें, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी, पारिवारिक चिन्ता कम होगी।
वृश्चिक राशि – अग्नि चोटादि का भय, सतर्कता से कार्य करें तथा कार्य अवरोध, विरोधियों से सतर्क रहें।
धनु राशि – कला-कौशल एवं निर्माणकारी योजना बने, प्रभुत्व वृद्धि से कार्य अवश्य ही बना लेवें।
मकर राशि – स्थिति यथावत चलती रहे परंतु स्त्री वर्ग से भोग-एश्वर्य की प्रप्ति अवश्य होगी।
कुम्भ राशि – योजनाबद्ध रुके कार्य करने में सफलता अवश्य मिले तथा सार्थक सफलता बनेगी।
मीन राशि – स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास तथा सामाजिक कार्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कार्य बनेंगे।



