HomeHaryanaकार का शीशा तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने के मामले दो आरोपी...

कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल : पुलिस की सीआईए-1 टीम ने कार का शीशा तोड़कर 39 लाख 20 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अशोक उर्फ मोहित निवासी गांव मुडलाना, पंकज उर्फ आलू उर्फ पीके निवासी गांव अलेवा जिला जींद के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल तथा 34 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रवीन गुप्ता ने पुलिस चौकी सेक्टर-4 करनाल में शिकायत दी थी कि उसकी नई अनाज मंडी करनाल में आढ़त की दुकान है। 3 को वह बैंक, से 39 लाख 20 हजार रुपये निकलवाकर अपनी दुकान पर लेकर आया था।

उसने नकदी से भरा बैग अपनी गाड़ी नंबर में रख दिया था। इस दौरान शाम के समय दो अज्ञात व्यक्ति उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चोरी करके फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में 4 नवंबर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान सीआईए-1 करनाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को गांव नगुरा जिला जींद से गिरफ्तार किया गया। 18 नवंबर को सीआईए-1 की टीम द्वारा आरोपियों को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक तथा चोरी की गई नकदी में से 34 लाख रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियो की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुन न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जिला जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments