HomeNationalमाउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज,यूपी-बिहार में...

माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज,यूपी-बिहार में घना कोहरा, राजस्थान में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। राजस्थान में जहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बादलों और बारिश के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात को प्रभावित किया है।राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की सुबह तो यहां गाड़ियों और पेड़-पौधों पर ओस जमी हुई नजर आई। सीकर और उदयपुर समेत राज्य के चार शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान के असर से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ रहा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री बढ़कर 14.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मध्य प्रदेश के करीब आधे हिस्से में रविवार को बादल छाए रहे और कुछ जिलों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।उधर, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ समेत 24 जिलों में कोहरा दर्ज किया गया। बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में सोमवार सुबह दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। राज्य के 11 जिलों में आज भी घने कोहरे का अनुमान है।

हवा की गुणवत्ता पर नजर – मौसम के साथ हवा की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा रही है। हवा में अलग-अलग रंग कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) की मात्रा को दर्शाते हैं। नीला रंग इसकी कम मात्रा, हरा उससे अधिक तथा पीला, नारंगी और लाल रंग बढ़ती मात्रा को दिखाते हैं। सीओ एक जहरीली गैस है, जो पेट्रोल-डीजल और लकड़ी जैसे ईंधन के जलने से निकलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments