Health News : अंजीर फल ताजा और सूखे दोनों रूपों में सेवन किया जा सकता है। इसके रोजाना सेवन से कब्ज-कमजोरी के साथ हही पुरानी खांसी भी ठीक होती है। यह शरीर को पोषण प्रदान करता है और कई रोगों में राहत देकर तकलीफें कम करने में कारगर है। अंजीर का रस मधुर, औषधीय गुणों से भरपूर और शीतल होता है। यह मुख्य रूप से पित्त और वात दोष को शांत करता है, जबकि कफ में सीमित मात्रा में उपयोगी है। पाचन तंत्र पर अंजीर का प्रभाव विशेष रूप से लाभकारी है। यह पुरानी कब्ज में भी राहत देता है।
साथ ही आंतों के रूखेपन को कम करता है, गैस और पेट के भारीपन से मुक्ति दिलाता है। बवासीर के मरीजों के लिए यह लाभदायी है। अंजीर मल त्याग को आसान बनाने के साथ ही खूनी बवासीर में जलन-दर्द कम करता है। सुपरफ्रूट कमजोरी और रक्त संबंधी समस्याओं में भी लाभदायी है। यह लंबी बीमारी के बाद रिकवरी में मदद करता है और महिलाओं की सामान्य कमजोरी दूर करता है।हृदय स्वास्थ्य के लिए अंजीर एक टॉनिक है। यह रक्त वाहिनियों को मजबूत बनाता है, कोलेस्ट्रॉल संतुलित रखता है और रक्त संचार सुधारता है।
अंजीर का सेवन कैसे करें: इसके लिए रात में 1-2 सूखे अंजीर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं। दूध के साथ लेने से शरीर को



