HomeNational अकाली दल की एनडीए में वापसी: पंजाब में बीजेपी और अकाली दल...

 अकाली दल की एनडीए में वापसी: पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन

नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में मंगलवार के दिन बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मियां और तेज हुई हैं, जहां इस सियासी गठबंधन से पंजाब में शिअद और बीजेपी को ताकत मिलेगी, लेकिन कांग्रेस और आप के लिए बड़ा सियासी संकट खड़ा हुआ हैं। जहां राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही जहां नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही हैं, वहीं अब इस नए समीकरण ने राजनीतिक परिदृश्य को और जटिल कर दिया है।

दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त रूप से गठबंधन पर मुहर लगाई। दोनों दलों के बीच पिछले कई महीनों से चल रही बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई थी। इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए पंजाब बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया था, जिसमें प्रदेश इकाई के प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अश्वनी कुमार जैसे दिग्गज शामिल रहे। यह गठबंधन पंजाब की राजनीति में एक लंबे समय तक महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दोनों दलों के रास्ते अलग हुए थे। शिरोमणि अकाली दल ने तत्कालीन किसान आंदोलन के समर्थन में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का फैसला किया था। लगभग छह साल बाद, अब दोनों दल एक बार फिर साथ आकर नए सिरे से सियासी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

इस संभावित गठबंधन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले भी संकेत दे चुके थे, जब उन्होंने पंजाब में एनडीए की सरकार बनने का भरोसा जताया था। इसके बाद से ही दोनों दलों के बीच नजदीकियां बढ़ने की अटकलें तेज हुई थीं। गठबंधन का यह ऐलान तब किया गया है जब आज गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। पंजाब की राजनीति में धार्मिक और सामाजिक समीकरणों का विशेष महत्व है, इसके बाद इस घोषणा के समय को भी रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पंजाब की राजनीति में क्षेत्रीय दलों की अहम भूमिका को देखकर राष्ट्रीय पार्टियां भी नए राजनीतिक समीकरण बनाने में जुटी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी और अकाली दल के पुनर्गठन से 2027 के चुनाव का मुकाबला कितना बदलता है और सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दल क्या फॉर्मूला अपनाते हैं। आने वाले समय में ही नए सियासी समीकरण का वास्तविक असर सामने आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments