HomeNationalपंजाब में अकाली दल बड़ा भाई....उन्हीं का मुख्यमंत्री होगा - शिअद-बीजेपी के...

पंजाब में अकाली दल बड़ा भाई….उन्हीं का मुख्यमंत्री होगा – शिअद-बीजेपी के गठबंधन का शाह ने किया ऐलान

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने वाले है। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेताओं के साथ प्रेसवार्ता को संबोधित कर केंद्रीय मंत्री शाह ने स्पष्ट किया कि इस नए गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में होगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब की सभी 117 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी, जिसमें अकाली दल की भूमिका प्रमुख होगी।

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे पर, बीजेपी के चाणक्य शाह ने स्पष्ट संकेत दिया कि यह शीर्ष पद अकाली दल को मिलेगा। उन्होंने कहा, जो पार्टी बड़े भाई की भूमिका निभाएगी, बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री बनता है। यह घोषणा छह साल के अंतराल के बाद भाजपा और शिअद को फिर से एक साथ लाती है, जिससे पंजाब की राजनीति में एक नए समीकरण की शुरुआत हुई है। शाह ने यह महत्वपूर्ण ऐलान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नतिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में किया।

यह गठबंधन सितंबर 2020 में तब टूट गया था, जब विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के चरम पर अकाली दल ने भाजपा से अपना दो दशक पुराना संबंध तोड़ लिया था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से भी बाहर हो गया था। अब बहाली के साथ, अकाली दल फिर से एनडीए के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में काम करेगा, जिसका उद्देश्य 2027 के चुनावों में राज्य की सत्ता हासिल करना है। इस कदम को पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने के दोनों दलों के साझा प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments