HomeSportवैभव सूर्यवंशी को तीनों प्रारुपों में शामिल करने की मांग उठी

वैभव सूर्यवंशी को तीनों प्रारुपों में शामिल करने की मांग उठी

मुम्बई। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस पकार से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है उसके बाद से ही उन्हें तीनों प्रारुपों में अवसर देने की मांग उठने लगी है। वैभव की आक्रामक पारी देखकर कई दिग्गजों का मानना है कि उनपर उम्र की बंदिश नहीं लगायी जा सकती है क्योंकि उनका प्रदर्शन अपनी उम्र से कही आगे हैं। वैभव ने यूएई के खिलाफ केवल 53 गेंदों में 204 रन बनाकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने 28 गेंदों में अपना शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा करके दूनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों का ध्यान खींचा है। इसके बाद से ही ये कहा जा रहा है कि वैभव टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 तीनों प्रारुपों के लिए तैयार नजर आते हैं।

इसलिए उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है। जानकारों के अनुसार वैभव की बल्लेबाजी में असाधारण प्रतिभा दिखती है। उनका निडर अंदाज, बड़े शॉट खेलने की क्षमता और दबाव में भी आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रवृत्ति उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से अलग करती है। उन्होंने केवल रन ही नहीं बनाए, बल्कि बल्लेबाजी के कई पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए। ऐसे प्रदर्शन के बाद उन्हें बड़े मंच पर देखने की उम्मीद स्वाभाविक है, जैसा कि पुराने क्रिकेटरों का मानना है कि जब फॉर्म चरम पर हो तो चयनकर्ताओं को बाकि चीजें नहीं देखनी चाहिये।ये सही है कि तीनों प्रारूपों में समान अधिकार से बल्लेबाजी करना आसान नहीं है।

टी-20 में आक्रामक बल्लेबाजी, वनडे में पारी को संभालना और टेस्ट में धैर्य व तकनीक की कठोर परीक्षा होती है। हालांकि, वैभव ने जिस तरह का शॉट सेलेक्शन और बॉल सेंस दिखाया है, उससे यह संकेत मिलता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। उनकी क्षमता केवल तेज-तर्रार टी-20 तक सीमित नहीं लगती।वहीं कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, वैभव की कम उम्र भी इस बहस का एक महत्वपूर्ण पहलू है। अभी उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत है, इस समय उनके खेल को निखारने, तकनीक को मजबूत करने और मानसिक परिपक्वता विकसित करने पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। भारतीय क्रिकेट को यह समझना होगा कि किसी खिलाड़ी को जल्दी प्रसिद्धि दिलाना और उसके करियर को लंबे समय तक सफल बनाए रखना दो अलग-अलग बातें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments