HomeNationalराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत 

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत 

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी संपत्ति और परिवार के सदस्यों से जुड़े आरोपों की सीबीआई और ईडी से जांच कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामला दोबारा सुनवाई के लिए हाईकोर्ट भेजते हुए निर्देश दिया है कि राहुल गांधी को भी पक्षकार बनाया जाए और उनका पक्ष सुनने के बाद ही नए सिरे से फैसला किया जाए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने हाईकोर्ट के पहले के आदेशों को निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि मामले में संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना जरूरी है।

दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की थी। याचिका में आरोपों की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग की गई थी। इसी याचिका पर मई में हाईकोर्ट ने दोनों केंद्रीय एजेंसियों को जांच के निर्देश दिए थे। राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी ओर से दलील दी गई कि याचिकाकर्ता की इस मामले में कानूनी हैसियत स्पष्ट नहीं है। साथ ही, हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ आदेश पारित करने से पहले उनका पक्ष सुनने का अवसर भी नहीं दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments