HomePunjabपटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट में नगर निगम/काउंसिल चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट में नगर निगम/काउंसिल चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

पटियाला नगर निगम चुनावों में 43 प्रतिशत और बाघा पुराना तथा धर्मकोट नगर काउंसिल चुनावों में 64 प्रतिशत मतदान हुआ

चंडीगढ़ – राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने बताया है कि आज, अर्थात 28.11.2026 को पटियाला नगर निगम (जिला पटियाला) के 30 वार्डों, बाघा पुराना नगर काउंसिल के 15 वार्डों और धर्मकोट नगर काउंसिल (जिला मोगा) के 7 वार्डों के लिए चुनाव कराए गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की गई और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गठित निगरानी समिति द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व माननीय न्यायमूर्ति राजीव शर्मा (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पटियाला नगर निगम के चुनावों में 43 प्रतिशत मतदान, जबकि बाघा पुराना और धर्मकोट नगर काउंसिलों में 64 प्रतिशत मतदान हुआ।इन चुनावों में उपयोग की गई ई.वी.एम. को उचित ढंग से सील करने के बाद सुरक्षित ‘स्ट्रांग रूमों’ में रखा जाएगा। मतगणना केंद्र और भंडारण स्थान का विवरण निम्नलिखित है:

पटियाला जिले में पटियाला नगर निगम के वोटों की गिनती के लिए, वार्ड नंबर 1, 4, 6, 12, 14, 15, 16, 22, 26, 28, 32, 33, 34, 36 और 37 की गिनती सरकारी आई.टी.आई., नाभा रोड, पटियाला में; जबकि वार्ड नंबर 38, 40, 41, 43, 44, 45, 46, 48, 50, 51, 52, 53, 55, 57 और 58 की गिनती सरकारी महेंद्रा कॉलेज (मुख्य भवन, मुख्य हॉल), पटियाला में होगी।

मोगा जिले में, नगर काउंसिल बाघा पुराना के लिए वोटों की गिनती पी.एम. श्री सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाघा पुराना में होगी और नगर काउंसिल धर्मकोट के लिए वोटों की गिनती गुरु नानक पब्लिक स्कूल, धर्मकोट में होगी।
भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एसएलपी नंबर 3894 ऑफ 2026 (सीडब्ल्यूपी 388/2025) – सीमा शर्मा और अन्य बनाम पंजाब राज्य और अन्य संबंधित मामले में दिए गए निर्देशों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश से मंजूरी प्राप्त होने के बाद ही आयोग द्वारा वोटों की गिनती की तिथि की घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments