HomeNational 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता-...

 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

वाराणसी । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से दुनिया की कोई शक्ति नहीं रोक सकती। विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक रूप से मजबूत होना नहीं है, बल्कि अपनी सभ्यता और विरासत की महानता को भी विश्व के सामने प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया युद्ध, टकराव और आर्थिक व पर्यावरणीय संकटों से जूझ रही है। ऐसे में भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना और तमिल कवि कणियन पूंगुंड्रनार की पंक्ति ‘यादुम ऊरे यावरुम केळिर’ यानी पूरा विश्व हमारा परिवार है, मानवता को दिशा दिखा सकती है।

उपराष्ट्रपति शनिवार को वाराणसी में आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल भव्य राम मंदिर का निर्माण ही नहीं हुआ, बल्कि यहां रामराज्य भी स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की गलियों में महिलाएं निर्भय होकर आ-जा सकती हैं। पतन की स्थिति से निकलकर उत्तर प्रदेश शिखर पर पहुंचा है और देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान नौ प्रतिशत है। प्रदेश वर्ष 2029 की निर्धारित समयसीमा से पहले ही एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि काशी तमिल संगमम् का पांचवां संस्करण संत तिरुवल्लुवर और उनके महान ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ को समर्पित है। तिरुक्कुरल केवल तमिल भाषियों की धरोहर नहीं, बल्कि पूरी मानवता की अमानत है। उन्होंने बताया कि चेन्नई स्थित केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के प्रयासों से तिरुक्कुरल का अनुवाद 10 विदेशी भाषाओं समेत कुल 50 भाषाओं में प्रकाशित हुआ है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन समय में तमिलनाडु में चेर, चोल, पांड्य, पल्लव और कोंगुनाडु जैसे अलग-अलग राजनीतिक क्षेत्र थे, लेकिन वहां के लोग भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से एकजुट थे। उन्होंने कहा, श्श्हमारी भाषाएं, पूजा प्रणाली और संस्कृति अनेक हो सकती हैं, लेकिन हमारा चिंतन, सभ्यता और राष्ट्रभाव एक है। आसेतु हिमाचलम्, गंगा से कावेरी और गुजरात से अरुणाचल तक हमारा लक्ष्य एक भारत, श्रेष्ठ भारत है।श्श् उन्होंने लोगों से अपनी मातृभाषा और संस्कृति के साथ-साथ देश की सभी भाषाओं के प्रति सम्मान और स्नेह रखने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments