आज जन्म लिए बालक का फल…… आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, कुशल वक्ता, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कार्यकुशल, प्रेस वाला, धनी होगा।
मेष राशि – बाधाओं से विचलित न हों, स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक उद्विघ्नता अवश्य बनेगी।
वृष राशि – शुद्ध गोचर रहने से समय की अनुकूलता से लाभांवित हों, रुके कार्य बन जायेंगे।
मिथुन राशि – कार्यवृत्ति अनुकूल, चिन्तायें कम हों, स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास अवश्य ही बनेगा।
कर्क राशि – दैनिक स्थिति में सुधार, चिन्तायें कम हों किन्तु स्वभाव में खिन्नता बनेगी।
सिंह राशि – संघर्ष फलप्रद रहे, सोचे कार्य समय पर बनेंगे, मित्रों से सुख व सहयोग मिलेगो।
कन्या राशि – दैनिक व्यवसायिक गति अनुकूल होगी, क्लेश व अशांति, समय व्यर्थ जायेगा।
तुला राशि – सोचे कार्य समय पर पूर्ण होंगे तथा बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि – प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं, मनोवृत्ति-भावनायें उत्साहवर्धक अवश्य होंगी।
धनु राशि – स्थिति कुछ असमंजस में रखे, विघटनकारी तत्व परेशानी पैदा करेंगे, सतर्क रहें।
मकर राशि – घटना का शिकार होने से बचें, स्वभाव अनुकूल रहेगा, धनागमन से शांति होगी।
कुंभ राशि – उद्विघ्नता-असमंजस का वातावरण क्लेशयुक्त रखे, कार्य से संतोष होगा।
मीन राशि – कार्यवृत्ति में सुधार, कुछ नई चिन्तायें मन उद्विघ्न रखेंगी, धैर्य से कार्य करें।



