HomeNationalPM मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के श्रीचरणों में...

PM मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि किया नमन

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए एक्स पर देवी स्तुति से जुड़े एक भजन का यूट्यूब लिंक साझा किया। मोदी ने अपने इस पोस्ट में लिखा- नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन! मेरी कामना है कि उनकी अनुकंपा से हर किसी के जीवन में असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। पीएम ने एक्स पोस्ट में आदि शंकराचार्य द्वारा रचित और माधवी मधुकर झा के गाए भजन भवानी अष्टकम का यूट्यूब लिंक साझा किया। इस भजन में देवी महिमा का बखान किया गया है। मां से प्रार्थना की गई है कि हे देवी! तुम ही मेरी गति हो।

इससे पहले देवी की स्तुति करते हुए पीएम मोदी की ओर से सुभाषित भी साझा किया गया। संस्कृत श्लोक, तव च का किल न स्तुतिरम्बिके! सकलशब्दमयी किल ते तनुः। निखिलमूर्तिषु मे भवदन्वयो मनसिजासु बहिःप्रसरासु च॥ शेयर किया गया। जिसका भावार्थ है कि हे जगदम्बिके! संसार में भला ऐसा कौन-सा शब्द है, जो आपकी स्तुति नहीं है? क्योंकि आपका स्वरूप तो समस्त शब्दों से बना है। हे देवी! मेरे मन में उठने वाले सभी विचारों और बाहर दिखाई देने वाली समस्त आकृतियों एवं मूर्तियों में मुझे आपका ही स्वरूप दिखाई देता है। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जा रही है। मां कात्यायनी देवी दुर्गा का छठा रूप हैं। मां की चार भुजाएं हैं। उनके एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में कमल पुष्प है। उनके अन्य दोनों हाथ वरदा मुद्रा और अभय मुद्रा में हैं। उनका वाहन सिंह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments