HomeNationalहिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चला आ रहा ड्राइ स्पेल टूटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, चार दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे है।

प्रदेश में डेढ़ महीने से बारिश नहीं हुई। इससे सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश के सभी शहरों में रात का पारा 10 डिग्री या इससे नीचे गिर गया है। इससे ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी निरंतर ठंड बढ़ रही है। तीन जगह का तापमान माइनस यानी जमाव बिंदू से नीचे, 16 शहरों का 5 डिग्री से कम और 26 जगह 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। सुबह-शाम व रात के वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments