HomeNationalकस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या

कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या

पटना । बिहार के आरा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपरधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलेज गेट के समीप हुई। बताया गया कि मृतक को काफी करीब से आठ गोली मारी गई। छह गोली दाहिने से पेट-सीने के पास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व अधिकारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 67 वर्षीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है।

वह भागलपुर से 2015 में रिटायर्ड हुए थे। घटना के समय रामकुमार सिंह के राजेश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन कार में छिप जाने के कारण उनकी जान बच गई। राजेश कुमार ने बताया कि वो अपने पिता के साथ हर रोज सुबह टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे। अपराधियों की ओर से जब पापा को गोली मारी जा रही थी, उस समय में मैं गाड़ी में बैठा हुआ था, जिसके कारण मेरी जान बच गई। उन्होंने कहा ‎कि हर रोज की तरह सुबह उनके पापा कार से बाहर निकले और हम गाड़ी में बैठ गए। जैसे ही पापा गाड़ी का गेट बंद कर रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बेटे राजेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप एक जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा ‎कि आरा के कुछ जमीन माफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी। इसके बाद पापा ने थाना से शिकायत भी की थी। कई बार जानलेवा हमला भी हुआ था। आज सुबह-सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments