HomeNationalदर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा,21...

दर्दनाक सड़क हादसा: मजदूरों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा,21 मजदूरों की मौत

अनजॉ। अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में एक ट्रक 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर समेत 21 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा 8 दिसंबर का है। जानकारी गुरुवार को सामने आई। दरअसल, हादसे में एक व्यक्ति जीवित बचा था, जो दो दिन तक पैदल चलकर किसी तरह आर्मी कैंप तक पहुंचा।

इसके बाद आज सुबह आर्मी के बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंची। टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में 10 से ज्यादा घंटे लगे। हादसे में घायल व्यक्ति खाई से मुश्किल से बाहर निकला और दो दिन तक पैदल चलकर दिसंबर की रात चिपरा ग्रेफ कैंप तक पहुंचा। यहां उसने जवानों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार सुबह आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे वाली जगह चगलगाम से लगभग 12 किलोमीटर आगे पहाड़ी और घने जंगल वाला इलाका है। यहा बहुत कम ही आवाजाही होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments