HomeHaryanaसांसद कुमारी सैलजा ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की...

सांसद कुमारी सैलजा ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग

चंडीगढ़ : हरियाणा में घने कोहरे के कारण हुए 16 बड़े सड़क हादसों में 106 वाहनों की टक्कर, पांच लोगों की मौत और 103 घायलों की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सैलजा ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा किसी भी जिम्मेदार सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि केंद्र सरकार इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जल्द ठोस कदम उठाएगी।
मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्होंने पहले ही भारत सरकार को सुझाव दिया था कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर मजबूत प्रकाश व्यवस्था की जाए, ताकि धुंध वाले दिनों में दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लेकिन आवश्यक कदम न उठाए जाने के कारण आज इतनी बड़ी संख्या में हादसे सामने आए हैं। सांसद ने कहा कि सर्दी की पहली धुंध ने ही सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। 16 हादसों में 106 वाहन टकराना और करोड़ों रुपये का नुकसान होना प्रशासनिक लापरवाही की ओर संकेत करता है। पांच परिवारों ने अपने परिजन खो दिए और 103 से अधिक लोग घायल हुए यह स्थिति बेहद गंभीर है। सांसद ने कहा कि सरकार को बिना किसी देरी के तत्काल आदेश जारी करना चाहिए कि जहां-जहां हाई-मास्ट व स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। खराब रोशनी सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि तेज रफ्तार वाले मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। जहां दृश्यता कम होती है, वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाकर सड़क सुरक्षा को उच्च स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन स्थानों का जल्द सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने यह भी कहा कि कोहरे के दिनों में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किए जाएं। चेतावनी संकेत, स्पीड कंट्रोल व्यवस्था और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। सांसद ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा किसी भी जिम्मेदार सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि केंद्र सरकार इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जल्द ठोस कदम उठाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments