HomePunjabबड़े तलाशी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में नशों...

बड़े तलाशी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में नशों के 494 हॉटस्पॉट्स पर की छापेमारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में पहचाने गए ड्रग हॉटस्पॉट्स – नशीले पदार्थों एवं मनोरोग पदार्थों की बिक्री वाली जगहों- पर राज्यव्यापी घेराबंदी एवं खोज (कासो) चलाया, जो कि प्रदेश में सफलतापूर्वक चल रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 294वें दिन चलाया गया।

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक साथ यह ‘कासो’ अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों एवं सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो कि इस कार्रवाई की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 494 ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी की, जिसके तहत 153 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के बाद 132 एफ.आई.आर. दर्ज हुईं। उन्होंने कहा कि 162 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 5000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 700 से अधिक पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 500 ग्राम गांजा, 5 किलो भुक्की, 1310 नशीली गोलियां/कैप्सूल एवं 32000 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।उल्लेखनीय है कि कार्रवाई के दौरान, पुलिस टीमों ने पूरे राज्य के 173 बस अड्डों एवं 120 रेलवे स्टेशनों की जांच भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments