HomeHaryanaहरियाणा के शिक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार...

हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़ – हरियाणा के शिक्षा मंत्री  महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचकर देश के रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने देश के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री के साथ विभिन्न समसामयिक, प्रासंगिकता और राज्य के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्री को राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयोगों, ढांचागत सुधारों और ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020’ (एनईपी ) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि देश के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन हमें राज्य के विकास और जन-सेवा के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। रक्षा मंत्री के साथ हुई यह बैठक बेहद सकारात्मक और मार्गदर्शक रही। उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों से प्रदेश में जनहित की योजनाओं और शैक्षणिक नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, कौशल विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा मंत्री को सलाह दी कि वे युवाओं में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीकी ज्ञान का समावेश करने वाली नीतियों पर विशेष ध्यान दें।इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राज्य के विकास कार्यों, युवाओं के उत्थान और सामाजिक समरसता जैसे कई अहम बिंदुओं पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। शिक्षा मंत्री ने विश्वास दिलाया कि वे केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हरियाणा को शिक्षा और जन-कल्याण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments