HomeNationalनितिन नबीन ने संभाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान

नितिन नबीन ने संभाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से पार्टी की कमान संभाल ली है। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने उनके नाम की घोषणा की। इसके साथ ही नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रही। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, कि भाजपा का संगठनात्मक सफर प्रेरणादायक रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, कि मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन अब मेरे ‘बॉस’ हैं। उन्होंने कहा, भाजपा ने शून्य से शुरू कर शिखर तक की यात्रा तय की है।

आज पार्टी नए दौर में प्रवेश कर रही है और मुझे विश्वास है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा नए शिखर की ओर आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘नवीन अध्यक्ष’ बताते हुए उनके अनुभव, ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की।इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही वे भाजपा के इतिहास में इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा भाजपा के ‘संगठन पर्व’ के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के. लक्ष्मण मंच पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, कि भाजपा में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक और संविधान की भावना के अनुरूप रही है। उन्होंने कहा, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व के तहत पार्टी की छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से चली। आज उसका विधिवत समापन हुआ है। यह आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता-केंद्रित सोच का प्रतीक है। यहां पीएम मोदी ने कार्यकर्ता की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता दोनों को समान महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा, लोग मुझे प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं, लेकिन मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। जब पार्टी के विषय आते हैं तो मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन मेरे ‘बॉस’ हैं। इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं।

पीएम मोदी ने भाजपा के संगठनात्मक सफर की बात भी विस्तार से रखी। उन्होंने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय की। इसके बाद वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जे.पी. नड्डा जैसे अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार विस्तार किया और देश के अधिकांश हिस्सों में अपनी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के अगले 25 वर्ष भारत के लिए निर्णायक होंगे। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है। इस महत्वपूर्ण दौर की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वे मिलेनियल पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने देश में बड़े सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने संबोधन में 2024 लोकसभा चुनावों के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में भाजपा की चुनावी सफलताओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments