HomeHaryanaबजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मानेसर और पानीपत में...

बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मानेसर और पानीपत में विभिन्न हितधारकों से करेंगे संवाद

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मानेसर एवं पानीपत  में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी राज्य बजट को अधिक समावेशी, विकासोन्मुख और जनआकांक्षाओं के अनुरूप तैयार करना है। राज्य सरकार द्वारा बजट निर्माण की प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। मानेसर एवं पानीपत  में होने वाली इस बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापार जगत से जुड़े प्रमुख हितधारक तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, आधारभूत ढांचे के विस्तार, कौशल विकास, नवाचार तथा राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि नीति निर्माण में  सुझावों को सम्मिलित किया जाए, ताकि आगामी बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा दे सके और हर वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इससे पूर्व फरीदाबाद, गुरुग्राम एवं हिसार में आयोजित बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रमों में भी भाग ले चुके हैं। इन बैठकों के दौरान महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया था। इन संवादों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों और विकास से जुड़े सुझावों को संकलित किया गया। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ये बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक मजबूत, संतुलित और भविष्य उन्मुख बजट तैयार करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं, जिसमें विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक सुदृढ़ता के बीच संतुलन स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments