HomeHaryanaसमानांतर बिजली लाइसेंस के खिलाफ एपीटीईएल में अपील करेगा बिजली विभाग :...

समानांतर बिजली लाइसेंस के खिलाफ एपीटीईएल में अपील करेगा बिजली विभाग : अनिल विज

चंडीगढ़ । हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए दिए गए लाइसेंस के मामले में स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार बिजली विभाग के माध्यम से इस निर्णय के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बिजली वितरण के निजीकरण का पहले भी मजबूती से विरोध किया गया था और अब न्यायाधिकरण के समक्ष विभाग अपना पक्ष रखेगा। श्री अनिल विज मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

नई पार्टियों पर साधा निशाना- दिल्ली में दशहरे के अवसर पर सीजेपी का पुतला जलाए जाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व सच्चाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। रावण को बुराई का प्रतीक मानकर उसका पुतला जलाया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नई पार्टियां भी आ गई हैं, लोग इन्हें बुराई का प्रतीक मान रहे होंगे, इसलिए इनके पुतले जला रहे हैं।

आरएसएस के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रभक्ति, सेवा, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करता है। देशभर में करोड़ों स्वयंसेवक इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से जुटे हुए हैं।

पंजाब की जनता चुनाव में मान सरकार के अरमानों पर फेरेगी पानी : अनिल विज

 पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या को लेकर मौजूदा सरकार की जवाबदेही बनती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता मान सरकार के सारे अरमानों को मिट्टी में मिला देगी और उसे उसके कामकाज का जवाब देगी।

राहुल गांधी के आरोपों पर भी किया कटाक्ष – गोवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने संबंधी सवाल पर श्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी हर चुनाव से पहले विभिन्न राज्यों के बारे में इसी प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते आए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता उनके आरोपों का जवाब देना जानती है और समय-समय पर देती भी रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments