HomePunjab‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़- ‘गैंगस्टरां ते वार ’ अभियान के नौ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 1.51 लाख छापेमारी करके 79,642 गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

कानून एवं व्यवस्था के विशेष डीजीपी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के कब्जे से 1,367 हथियारों के साथ 3,958 जिंदा कारतूस, 431 मैगजीन, 288 धारदार हथियार और 20 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।इसके अतिरिक्त, 43,231 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि 19,277 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक पुलिस टीमों ने 2,042 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।अभियान के 273वें दिन पुलिस टीमों ने 536 छापेमारी करके 188 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 154 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

विशेष डीजीपी ने कहा कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान इसी तरह पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी रहेगा।लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना दी जा सकती है।इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ 598वें दिन भी जारी रखा। आज 138 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 389 ग्राम हेरोइन, 780 ग्राम अफीम, 1,277 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 10,650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।इसके साथ ही, केवल 598 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 86,903 हो गई है। नशामुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी राजी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments